Ladli Behna Awas Yojana मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू की हैं। इसी तरह अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। इसका नाम मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की उन महिलाओं को लाभ मिलेगा। जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है और उन्हें अभी तक किसी भी आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। लाडली बहना आवास योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हो चुकी है।
राज्य की जिन महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किया है वे अपना नाम लाडली बहना आवास योजना सूची 2023 में देख सकती हैं। और यह पता कर सकती हैं कि उन्हें लाडली बहना आवास योजना के तहत आवास का लाभ मिलेगा या नहीं। साथ ही आप इस योजना के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? इससे संबंधित जानकारी भी देंगे। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से लाडली बहना आवास योजना सूची 2023 से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। तो आपको इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana
Ladli Behna Awas Yojana List 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कच्चे और बेघर महिलाओं को पक्का मकान देने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की 4 लाख 75 हजार महिलाओं को पक्के आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। विभिन्न आवास योजनाओं के लाभ से वंचित परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के आवासहीन पात्र परिवारों को जो कच्चे घरों में रह रहे हैं, उन सभी गरीब बहन बेटियों को अपने पक्के आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से लाडली बहना आवास योजना फॉर्म भर सकती हैं। इसके अलावा, ऐसी लाभार्थी महिलाएं जिन्होंने लाडली बहना आवास योजना के तहत पहले से आवेदन किया है, वह अपना नाम लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में चेक कर सकती हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना सूची 2023 जारी कर दी गई है, जिन महिलाओं का नाम सूची में होगा उन्हें इस योजना के तहत पक्के मकान की सुविधा प्रदान की जाएगी।
Ladli Behna Awas Yojana List 2023 के बारे में जानकारी
लेख का नाम | Ladli Behna Awas Yojana List |
योजना का नाम | लाडली बहना आवास योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की कच्चे और बेघर महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को घर बैठे ऑनलाइन लिस्ट उपलब्ध कराना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
साल | 2023 |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in |
Ladli Behna Awas Yojana List का उद्देश्य
लाडली बहना आवास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य घर बैठे महिलाओं को ऑनलाइन सूची उपलब्ध कराना है ताकि यह पता चल सके कि महिला का नाम सूची में शामिल है या नहीं और उसे इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा या नहीं। परिवार की महिला मुखिया के नाम पर पक्का मकान रखने की सुविधा प्रदान करना है ताकि महिलाओं को समाज एवं परिवार में सम्मान मिल सके। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपना घर पाकर आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी। इस योजना में उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना आवास योजना की सूची जारी कर दी है जिसमें महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम देख सकती हैं।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट 2023 में नाम कैसे देखें?
यदि आपने लाडली बहना आवास योजना के तहत आवेदन किया है तो आप अपना नाम लाडली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश सूची में देख सकते हैं। यदि आपका नाम सूची में शामिल किया जाएगा। तो आपको योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा। लाडली बहना आवास योजना सूची की जांच करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसका पालन करके आप आसानी से सूची (List) में अपना नाम देख सकते हैं।
- Ladli Behna Awas Yojana List सूची की जांच करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन एवं भुगतान स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको सेंड ओटीपी विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा और सर्च विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने लाडली बहन आवास योजना मध्य प्रदेश की सूची आ जाएगी।
- अब आप इस सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं कि आपका नाम सूची में शामिल है या नहीं।
- यदि आपका नाम सूची में शामिल है तो आपको इस योजना के तहत आवास का लाभ मिलेगा।
Rajasthan Awasiya Vidyalay Yojana
लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि
लाडली बहना आवास योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 17 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत जिन महिलाओं ने अभी तक लाडली बहन आवास योजना के लाभ के लिए आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी ग्राम पंचायत में या आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है। लाडली बहना आवास योजना के तहत आवेदन 5 अक्टूबर 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद महिलाओं को निश्चित आवास की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. इसलिए, राज्य की सभी गरीब और बेघर महिलाएं जो आवास सुविधा प्राप्त करना चाहती हैं, उन्हें 5 अक्टूबर से पहले आवेदन करना होगा।
प्रधानमंत्री से शिकायत करने का आसान तरीका क्या है
Ladli Behna Awas Yojana List 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना सूची 2023 जारी कर दी गई है। जिन महिलाओं ने इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया था, वे सूची में अपना नाम देख सकती हैं।
- यदि आपका नाम सूची में शामिल है तो आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- अगर आपका नाम सूची में शामिल नहीं है तो आपको अपना आवेदन जांचना होगा और उसमें हुई गलतियों को सुधारना होगा।
- सूची (List) को ऑनलाइन जांचने से समय और धन दोनों की बचत होगी।
- लाडली बहना आवास योजना की सूची देखने के लिए महिलाओं को कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- लाभार्थी महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए चेक कर सकती हैं कि उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।
- आवेदक अपने मोबाइल या लैपटॉप पर लाडली बहना योजना की सूची देख सकते हैं।
मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र कैसे लिखें
Ladli Behna Awas Yojana 2023 के लिए पात्रता
- लाडली बहना आवास योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही उठा सकेंगे।
- ऐसे परिवार जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है वे इस योजना का लाभ पाने के पात्र होंगे।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को दिया जाएगा जो कच्चे घर में रह रही हैं वे इस योजना के लिए पात्र होंगी।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है।
- जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है वे इस योजना के पात्र होंगे।
- प्रत्याशी के पास घर में चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- सभी श्रेणी के बेघर परिवार इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र होंगे।
- आवेदक महिला का नाम लाडली बहन योजना में होना चाहिए।
लाडली बहना आवास योजना 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप लाडली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:-
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको लाडली बहना आवास योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
- जैसे कि आपका नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
- आखिर (अंत) में आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा. जिसे आपको भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
- इस प्रकार आप लाडली बहना आवास योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Ladli Behna Awas Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड: आवेदनकर्ता का आधार कार्ड, जिसमें उनका नाम और आधार संख्या होना चाहिए।
- आय प्रमाण पत्र: आवेदनकर्ता की आय को प्रमाणित करने के लिए आय प्रमाण पत्र की कॉपी।
- जाति प्रमाण पत्र: यदि आवेदनकर्ता किसी विशेष जाति से संबंधित है और उन्हें जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, तो वह भी जाति प्रमाण पत्र की कॉपी प्रदान करें।
- निवास प्रमाण पत्र: आवेदनकर्ता का निवास प्रमाण पत्र, जिससे पता चलता है कि वह मध्य प्रदेश में निवास कर रहे हैं।
- समग्र आईडी: आवेदनकर्ता की पहचान को प्रमाणित करने के लिए किसी भी अन्य पहचान प्रमाण पत्र की कॉपी।
- लाडली बहन का रजिस्ट्रेशन नंबर: यदि आवेदनकर्ता का परिवार पहले से ही लाडली बहना आवास योजना के तहत पंजीकृत है, तो उनको अपने परिवार के रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी देनी हो सकती है।
- मनरेगा जॉब कार्ड: यदि आवेदनकर्ता के पास मनरेगा जॉब कार्ड है, तो उन्हें उसकी कॉपी प्रदान करनी चाहिए।
- बैंक पासबुक: आवेदनकर्ता के बैंक खाते की जानकारी के लिए बैंक पासबुक की कॉपी।
- मोबाइल नंबर: आवेदनकर्ता का सक्रिय मोबाइल नंबर, जिसके माध्यम से वे संदेश और सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।
- पासपोर्ट साइज फोटो: आवेदनकर्ता की पहचान के रूप में पासपोर्ट साइज की फोटो की कॉपी।
Ladli Behna Awas Yojana 2023 के तहत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य की नजदीकी ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको लाडली बहना आवास योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र में मांगे गए कुछ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
- अब आपको यह आवेदन पत्र वापस उसी स्थान पर जमा करना होगा जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र जमा करने पर एक पावती दी जाएगी। जिसकी मदद से आप लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर पाएंगे।
- इस प्रकार आप आसानी से लाडली बहना आवास योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Ladli Behna Awas Yojana List 2023 Related FAQs
Question. लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को कैसे देखें?
Answers. लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से देखा जा सकता है।
Question. लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत राज्य की कितनी बहन बेटियों को आवास की सुविधा मिलेगी?
Answers. लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत राज्य की 4 लाख 75 हजार गरीब बहन बेटियों को पक्के आवास की सुविधा मिलेगी।
Question. यदि लाडली बहना आवास योजना सूची में नाम शामिल नहीं है तो क्या करें?
Answers. अगर आपका नाम मुख्यमंत्री लाडली बहन आवास योजना लिस्ट में शामिल नहीं है तो आपको अपने ग्राम पंचायत में जाकर संपर्क करना होगा।