Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2024: ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण फॉर्म

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana हरियाणा राज्य सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से आधुनिक तरीके से खेती के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। राज्य के किसानों को नई तकनीकों की अपनाकर खेती में अपनी आय में वृद्धि करने के लिए एक अवसर मिलेगा, जिससे दूसरे किसान भी सीख सकेंगे और इसे अपना सकेंगे। यदि आप हरियाणा राज्य के निवासी हैं और मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। आज हम आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना से संबंधित पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।  जैसे – इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बतायेगे। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana लेख के साथ अंत तक बने रहे।

Air Hostess Kaise Bane

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2024

हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने राज्य के किसानों के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से, जो किसान जैविक खेती, पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, नई तकनीक, टिकाऊ कृषि, एकीकृत कृषि प्रणाली जैसी आधुनिक कृषि पद्धतियों की मदद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। योजना के मुताबिक प्रथम पुरस्कार विजेता किसान को 5 लाख रुपये और द्वितीय पुरस्कार विजेता दो किसानों को 3-3 लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं तीसरे पुरस्कार के रूप में पांच किसानों को 1-1 लाख रुपये और चार पुरस्कारों को 50-50 हजार रुपये नकद से सम्मानित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों को कुल 70 से 75 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। यह योजना राज्य के आधुनिक किसानों और खेती में नए शोध करने वाले किसानों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित करके प्रोत्साहित करेगी।

Mukhyamantri Solar Pump Yojana

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यकिसानों को नकद राशि देकर सम्मानित करना
राज्यहरियाणा
साल2023
आवेदनऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://agriharyana.gov.in/

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों की कड़ी मेहनत और समर्पण को नकद राशि देकर पुरस्कृत करना है। जिससे अन्य किसानों को भी आधुनिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस योजना के माध्यम से विजेता किसानों को 50 हजार से 5 लाख रुपये तक की नकद राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत, केवल उन किसानों को सरकार द्वारा सम्मानित करने के लिए चुना जाएगा जो कृषि के क्षेत्र में प्रयोग करते हैं और जैविक और प्राकृतिक खेती करते हैं।

हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लाभ

  • हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने राज्य के किसानों के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना शुरू की है।
  • आधुनिक तरीके से खेती के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया जायेगा.
  • इस योजना के माध्यम से, जो किसान जैविक खेती, पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, नई तकनीक, टिकाऊ कृषि, एकीकृत कृषि प्रणाली जैसी आधुनिक कृषि पद्धतियों की मदद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के अन्य किसान भी खेती में नई तकनीक अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के माध्यम से विजेता किसानों को 50 हजार से 5 लाख रुपये तक की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।
  • यह नकद पुरस्कार किसानों को उनकी दक्षता के आधार पर दिया जाएगा।
  • राज्य के सभी किसान इस योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Job Card Number Kaise Nikale

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana की पात्रता

  • आवेदक किसान हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • किसान के पास 10 एकड़ या उससे अधिक कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • दूसरा पुरस्कार उन किसानों को दिया जाएगा जिनके पास 5-10 एकड़ जमीन है।
  • तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किसान के पास 5 एकड़ जमीन होनी चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Rajasthan Free Laptop Yojana 

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2024 के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खसरा खतौनी
  • भूमि के कागजात
  • किसान क्रेडिट कार्ड या किसान विकास पत्र प्रमाण
  • बैंक विवरण

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2024 की आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक किसान को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको फार्मर्स कॉर्नर के अंतर्गत कृषि योजनाओं के लिए आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के सामने व्यू बटन पर क्लिक करना होगा।
  • व्यू बटन पर क्लिक करते ही योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
  • अब आपको सारी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़नी है और Agree के आगे टिक करना है, मैंने योजना से संबंधित सभी नियम एवं शर्तें पढ़ ली हैं।
  • इसके बाद आपको क्लिक हियर फॉर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस नए पेज पर आपको किसी एक विकल्प में मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी और सर्च रिकॉर्ड बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने किसान का रिकॉर्ड खुल जाएगा।
  • अब आपको यहां मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का विकल्प चुनना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना क्या है?

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के माध्यम से किसानों को उनके प्रदर्शन के आधार पर नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की शुरुआत किसने की है?

हरियाणा राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान मनोहर लाल खट्टर जी की अध्यक्षता में कृषि विभाग के द्वारा प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है।

हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को कितनी धनराशि मिलेगी?

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के तहत लाभार्थी किसानों को 50 हजार, 1 लाख, 3 लाख और 5 लाख रुपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

सभी पात्र नागरिकों को योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके बारे में ऊपर बताया गया है।

Leave a Comment