Ration Card Aadhar Link – राशन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करें?

Ration Card Aadhar Link आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करना देश के सभी नागरिकों के लिए अनिवार्य है। अब राशन की दुकानों से केवल उन्हीं लोगों को लाभ मिल पाएंगे जिनके Ration Card Aadhar Link होगा| अगर आप भी राशन की दुकानों से राशन कार्ड पर सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी का लाभ उठाते हैं तो जल्द से जल्द अपने आधार seeding की प्रक्रिया पूरी करें। यह प्रक्रिया बहुत आसान है. आप घर बैठे आसानी से राशन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। इस लेख में हमने स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताई है कि कैसे आप अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर पाएंगे।

Rajasthan Bakri Palan Yojana

Ration Card Aadhar Link 2023

आधार कार्ड नंबर भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया एक विशिष्ट पहचान प्रमाण है। सरकार द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेजों को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी आवश्यक दस्तावेजों को आधार से लिंक करने से, कोई भी नागरिक नकली दस्तावेज नहीं बनवा पाएगा। कई लोगों ने 2 राशन कार्ड बनवा रखे हैं। जब राशन कार्ड से आधार लिंक होगा तो duplicate/ फर्जी राशन कार्ड बनवाना मुमकिन नहीं होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा राशन कार्ड को भी आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Pashu Kisan Credit Card 

राशन कार्ड से आधार लिंक के बारे में जानकारी

लेखRation Card Aadhar Link
किसने शुरू कीउपभोक्ता मामला मंत्रालय
किसके लिए शुरू कीनागरिकों के लिए
लाभसरकारी योजना का लाभ

Ration Card Aadhar Link करने के लाभ

  • देश में कई लोगों के पास अवैध राशन कार्ड हैं, आधार लिंक की मदद से वे सभी राशन कार्ड बंद हो जाएंगे।
  • देश के सभी गरीब नागरिकों को लाभ मिलेगा।
  • किसी भी नागरिक के पास एक से अधिक राशन कार्ड नहीं होगा।
  • राशन कार्ड को आधार से लिंक करने से राशन की चोरी भी रोकी जा सकती है.
  • उचित मूल्य दुकानों के दुकानदार वास्तविक लाभार्थी को जान सकेंगे।
  • यह भारत सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत कदम है।
  • इससे प्रशासन को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी.

UP Kaushal Vikas Mission 

राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • परिवार के मुखिया के आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • परिवार के मुखिया का पासपोर्ट आकार का फोटो
  • ओरिजिनल राशन कार्ड और राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो बैंक खाता पासबुक

UP Mahila Samarthya Yojana

राशन कार्ड से आधार लिंक करने की प्रक्रिया ऑफलाइन

  • आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने के लिए अपने नजदीकी पीडीएस केंद्र या राशन की दुकान पर जाएं।
  • वहां अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी और अपने राशन कार्ड की कॉपी जमा करें।
  • अगर चाहें तो राशन की दुकान पर उपलब्ध प्रतिनिधि आपसे आधार प्रमाणीकरण के लिए फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण मांग सकता है।

Ration Card Aadhar Link Online करने की प्रक्रिया

  • राशन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ से आपको “लिंक आधार विद राशन कार्ड” के विकल्प का चयन करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी राशन कार्ड श्रेणी का चयन करना होगा और अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • जानकारी भरने के बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें और आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको यहां अपने आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी देनी होगी।
  • जानकारी भरने और जरूरी दस्तावेज संलग्न करने के बाद आवेदन सबमिट करें।
  • आवेदन सबमिट करने से पहले एक बार जांच जरूर कर लें.

Leave a Comment